छत्तीसगढ़:सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक, 20 स्कूलों में छुट्टी घोषित, गांवों में अलर्ट – Chhattisgarh: ‘kabra’ Elephant Wreaks Havoc In Surguja; Holidays Declared For 20 Schools Villages Put On Alert

हाथियों का झुंड
November 16, 2026

हाथियों का झुंड
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कबरा हाथी की मौजूदगी से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उदयपुर क्षेत्र के गांवों में हाथी की लगातार आवाजाही को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कदम उठाए हैं। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए क्षेत्र के करीब 20 स्कूलों में आगामी आदेश तक छुट्टी घोषित कर दी है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर बारीक नजर रखते हुए उसे काबू करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
उदयपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों में कबरा हाथी का आतंक कुछ दिनों से बढ़ गया है। ग्रामीण पूरी तरह सहमे हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि हाथी से प्रभावित इलाकों में बच्चों की आवाजाही जोखिम भरी हो सकती है। इसी वजह से 20 स्कूलों को बंद रखने का निर्णय किया है। हालांकि स्कूल बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है, लेकिन वर्तमान हालात में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। हालात की समीक्षा के बाद ही स्कूलों को फिर खोलने के संबंध में निर्णय किया जाएगा।
गांवों में अलर्ट जारी और आवाजाही पर निर्देश
हाथी की आवाजाही के कारण ग्रामीणों के दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लोग खेतों और जंगलों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे अकेले जंगल या हाथी प्रभावित क्षेत्रों में बिल्कुल न जाएं। विशेष रूप से सुबह-शाम के समय अधिक सतर्कता की हिदायत दी गई है, क्योंकि इस दौरान हाथी की आवाजाही की संभावना अधिक रहती है। प्रशासन व वन विभाग की टीमें लगातार मुनादी करवा रही हैं और लोगों को सावधान रहने की अपील कर रही हैं। ग्रामीणों को समूह में रहने और रात के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह भी दी है।
वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन और निगरानी
कबरा हाथी को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की विशेषज्ञ टीम और मैदानी कर्मचारी हाथी की हर हरकत और लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वन विभाग की प्राथमिकता यह है कि हाथी को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित क्षेत्र की ओर मोड़ दिया जाए या नियंत्रित कर लिया जाए। इसके लिए आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। विभागीय अमला चौबीसों घंटे इलाके में गश्त कर रहा है ताकि हाथी के अचानक किसी रिहायशी इलाके में प्रवेश करने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
November 15, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार अंबिकापुर शहर में बेजुबान पिल्लों के साथ बेहद क्रूर व्यवहार का मामला सामने आया है। पंजाब गार्डन के पीछे कुछ नाबालिगों ने छह पिल्लों को पहले बेरहमी से पीटा, फिर उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस अमानवीय कृत्य में सभी छह पिल्लों की मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज […]
November 15, 2026
बलरामपुर के राजपुर में छठ महापर्व पर गेऊर नदी घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सैकड़ों व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया।
November 14, 2026
चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। विस्तार सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये है। बरामद […]
