गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जबलपुर में हादसा:आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर; मौके पर मची चीख-पुकार – Accident In Jabalpur: Truck Runs Over People Warming Themselves By A Fire Three Dead Two In Critical Condition
जबलपुर

जबलपुर में हादसा:आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर; मौके पर मची चीख-पुकार – Accident In Jabalpur: Truck Runs Over People Warming Themselves By A Fire Three Dead Two In Critical Condition

November 19, 2026


Accident in Jabalpur: Truck runs over people warming themselves by a fire three dead two in critical condition

दुर्घटना

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा जबलपुर के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत राज फैमिली ढाबा के पास हुआ।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब दो बजे शराब दुकान के कर्मचारी, ढाबा संचालक और उसके कर्मचारी सड़क किनारे आग जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गया। ट्रक ने सबसे पहले ढाबे के सामने खड़ी एक बोलेरो, एक कार और एक पिकअप को टक्कर मारी। इसके बाद आग ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मक्का की फसल से लदा ट्रक इसके बाद पलट गया।

पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी का बड़ा बयान, सरकार से नियमावली बनाने की मांग

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अर्जुन आयंक मिश्रा ने बताया कि हादसे में शराब दुकान के कर्मचारी बलराम (37) और मोनू (32) तथा ढाबे के कर्मचारी धर्मेंद्र (35) की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में ढाबा संचालक राजा साहू और उसका एक कर्मचारी शामिल है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद से चालक फरार है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X