शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू-कश्मीर:ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हुए सीआरपीएफ कांस्टेबल, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम – Crpf Constable Dies After Collapsing While On Duty In Kulgam
श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर:ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हुए सीआरपीएफ कांस्टेबल, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम – Crpf Constable Dies After Collapsing While On Duty In Kulgam

October 31, 2026


CRPF constable dies after collapsing while on duty in Kulgam

Dead body demo
– फोटो : istock

विस्तार

कश्मीर के कुलगाम जिले में ड्यूटी के दौरान एक सीआरपीएफ कांस्टेबल बेहोश हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल संथाला ओवरी (37) दक्षिण कश्मीर जिले के यारीपोरा इलाके में अपनी ड्यूटी पोस्ट पर रात करीब 8.30 बजे बेहोश पाए गए।

अधिकारियों के अनुसार, उन्हें कंपनी मुख्यालय में प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन इलाज का उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें यारीपोरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल पहुंचने पर मृत) घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ना) होने का संदेह है। अधिकारियों ने बताया कि ओवरी असम के चिरांग जिले के डंगईगांव गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X