शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पानीपत

जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य :स्वामी दिव्यानंद – Helping Those In Need Is The Greatest Virtuous Act: Swami Divyanand

November 9, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। हनुमान जयंती पर वार्ड-9 स्थित शक्तिपीठ संकट मोचन हनुमान मंदिर में शनिवार को 58वें वार्षिकोत्सव का चौथा दिन रहा। मंदिर समिति के सदस्यों ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरिद्वार से पधारे गीता भागवत व्यास डाॅ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य माना गया है। इसके लिए समाज में लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार ही दान कर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। इससे उन्हें हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जीवन में धारण करने की बात कही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X