जशपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय:सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Jashpur Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
– फोटो : Amar Ujala Digital
November 4, 2026

ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
– फोटो : Amar Ujala Digital
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा और पदयात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3 बजे हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे बनगांव के आंचलिक करमा पूजा महोत्सव में शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया जाकर रात्रि विश्राम करेंगे।
कांग्रेस फूंकेगी विधायक शर्मा का पुतला
विधायक अनुज शर्मा के कथित रूप से राजनीतिक बयानबाजी और शासकीय श्यामाचरण कॉलेज धरसीवां में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान दिये बयान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस 4 नवंबर बुधवार को शाम 4 बजे धरसीवां ब्लॉक के सभी छह मंडलों में विधायक का पुतला दहन करेगी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य केके शर्मा को निलंबित करने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर रायपुर एवं उच्च शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपेगी।
सौरभ चंद्राकर को आज कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के दो दिन के ट्रांजिट रिमांड की सीबीआई को मंजूरी दे दी है। सीबीआई आज बुधवार को सौरभ चंद्राकर को दोपहर के बाद रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जहां से सौरभ को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। इसके बाद सीबीआई सौरभ से महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में पूछताछ करेगी। रायपुर पहुंचने के बाद जांच एजेंसी आरोपी से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर कई अहम खुलासे कर सकती है।
दीपक बैज की पीसी आज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज बुधवार 4 नवंबर को 12।30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
November 13, 2026
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल डिजिटल विस्तार छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों की घोषणा हो गई है। विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल चार बैठकें होंगी। सत्र के दौरान सरकार वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य जरूरी शासकीय […]
November 13, 2026
सांकेतिक तस्वीर डिजिटल विस्तार महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में मोहित सोमानी के घर पर छापा मारा है। टीम ने मोहित सोमानी के रायपुर समता कालोनी स्थित निवास पर रेड मारी है। एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इस क्रम […]
November 13, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Amar Ujala Digital विस्तार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड गुरुवार 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस एपिसोड का विषय योजना के तहत ‘सोलर दीदी’ है। कार्यक्रम में सोलर दीदियां अपनी कहानी और अनुभव शेयर करेंगी। ‘दीदियों की कहानी, उन्हीं की […]
