शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘दीदी के गोठ’:आज आकाशवाणी से होगा प्रसारण, महिलाएं शेयर करेंगी अपने अनुभव, जानें 16वें एपिसोड क्या रहेगा खास – Cg News: ‘didi Ke Goth’ To Be Broadcast On All India Radio Today
रायपुर

‘दीदी के गोठ’:आज आकाशवाणी से होगा प्रसारण, महिलाएं शेयर करेंगी अपने अनुभव, जानें 16वें एपिसोड क्या रहेगा खास – Cg News: ‘didi Ke Goth’ To Be Broadcast On All India Radio Today

November 13, 2026


CG News: ‘Didi Ke Goth’ To be broadcast on All India Radio today

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड गुरुवार 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस एपिसोड का विषय योजना के तहत ‘सोलर दीदी’ है। कार्यक्रम में सोलर दीदियां अपनी कहानी और अनुभव शेयर करेंगी।

‘दीदियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी’ की भावना पर आधारित यह मासिक रेडियो कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के अनुभवों और उनकी पहल को श्रोताओं तक पहुंचाने का मंच है। कार्यक्रम का प्रसारण हर महीने के दूसरे गुरुवार को किया जाता है। इस बार के एपिसोड में सोलर दीदियों पर केंद्रित बातचीत के जरिए श्रोता उनके अनुभव जान सकेंगे।

एपिसोड का प्रसारण दोपहर दो बजे हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में आकाशवाणी के राज्य के सभी केंद्रों से होगा। दोपहर 2:30 बजे बस्तरिया और सरगुजिया में आकाशवाणी जगदलपुर एवं सरगुजा केंद्र से भी कार्यक्रम सुना जा सकेगा।

सवाल भी पूछ सकेंगे लोग

रेडियो कार्यक्रम से संबंधित सवाल पूछने के लिए लोग दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच टोल-फ्री नंबर 1800-233-2398 पर संपर्क कर सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X