जाणवी गांव में खूनी वारदात:दो स्कॉर्पियो और कैंपर में आए हमलावर, युवक पर बरसाईं गोलियां, अस्पताल में भर्ती – Jalore News: Bloody Attack In Janvi Village, Gunmen In Two Suvs And A Camper Fire At Youth; Hospitalised

अपराध
November 6, 2026

अपराध
जिले के हाड़ेचा कस्बे के पास सरवाना थाना क्षेत्र के जाणवी गांव में रविवार शाम सामाजिक विवाद को लेकर फायरिंग की घटना में नरेश पुत्र मिश्रा राम के गोली लगने से घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल को सांचौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नरेश सफेद रंग की कैंपर गाड़ी से अपने घर से जाणवी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे लोगों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। बताया जा रहा है कि दो स्कॉर्पियो और एक कैंपर गाड़ी में सवार करीब 8 से 10 लोगों ने नरेश की कैंपर को घेर लिया और उस पर कई राउंड फायर किए। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से नरेश घायल हो गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल नरेश को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सरवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाई। पुलिस की अलग-अलग टीमें गांव और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में जुटी रहीं। देर रात तक संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जाते रहे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस की मौजूदगी भी बढ़ा दी गई।
ये भी पढ़ें: दौसा: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदी महिला, RPF जवानों ने सेकंडों में बचाई जान
सरवाना थानाधिकारी मोहनलाल के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला सामाजिक विवाद से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक एक लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में नरेश की भूमिका होने के शक के चलते उस पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में लड़की के परिजनों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। हालांकि फायरिंग की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस अब हमलावरों की पहचान, वारदात में इस्तेमाल वाहनों और फायरिंग के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। घायल नरेश के बयान और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।
November 13, 2026
राजस्थान के जालोर जिले के आहोर क्षेत्र में जोधपुर रोड जोड़ चौराहे पर ब्रेजा कार और बाइक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।
November 12, 2026
धरने पर बैठे ग्रामीण – फोटो : credit विस्तार जिले के भीनमाल-जुंजाणी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। MDR-26 मुख्य सड़क के स्वीकृत निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी के विरोध में ग्रामीणों ने मार्ग बंद कर दिया और धरना शुरू कर दिया। स्वामी दिव्य स्वरूप […]
