बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ध्यान दें:पानी की टंकी में कितने दिन तक सही रहता है पीने का पानी और कब करवानी चाहिए सफाई? यहां जानें – How Long Is Drinking Water Safe In A Water Tank? Know When To Clean It
यूटिलिटी

ध्यान दें:पानी की टंकी में कितने दिन तक सही रहता है पीने का पानी और कब करवानी चाहिए सफाई? यहां जानें – How Long Is Drinking Water Safe In A Water Tank? Know When To Clean It

November 18, 2026


गर्मियों में हो या सर्दियों में, ज्यादातर घरों में पानी की सप्लाई टंकी के जरिए होती है। लोग टंकी में पानी भरकर रखते हैं और जरूरत के हिसाब से पूरे दिन उसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टंकी में कई दिनों से जमा पानी पीने के लिए सुरक्षित भी है या नहीं?

अक्सर लोग पानी की टंकी भरने के बाद उसकी सफाई पर ध्यान नहीं देते। धीरे-धीरे टंकी के अंदर मिट्टी, धूल, काई और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है। इससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पानी को कितने समय तक टंकी में रखना ठीक है और सफाई कब करानी चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

How Long Is Drinking Water Safe in a Water Tank? Know When to Clean It

पानी की टंकी कितने दिन में साफ करें?
– फोटो : Adobe Stock

टंकी में कितने दिन तक सुरक्षित रहता है पानी?

  • पानी की टंकी में भरे पानी के लिए कोई एक निश्चित समय-सीमा तय नहीं है, जिसके बाद वह अपने आप पीने लायक नहीं रहता
  • दरअसल, इसकी सुरक्षा कई बातों पर निर्भर करती है
  • जैसे- पानी किस स्रोत से आया है, टंकी कितनी साफ है, उसका ढक्कन ठीक से बंद है या नहीं और पानी कितनी गर्मी में रखा गया है
How Long Is Drinking Water Safe in a Water Tank? Know When to Clean It

पानी की टंकी कितने दिन में साफ करें?
– फोटो : Adobe Stock

  • अगर टंकी साफ है, ढक्कन अच्छी तरह बंद है और उसमें साफ पानी की सप्लाई हो रही है, तो पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रह सकती है
  • वहीं, अगर टंकी खुली है या उसमें धूल, कीड़े और दूसरी गंदगी पहुंच रही है, तो पानी जल्दी दूषित हो सकता है
  • इसलिए सिर्फ यह देखकर पानी को सुरक्षित नहीं मानना चाहिए कि वह साफ दिखाई दे रहा है
How Long Is Drinking Water Safe in a Water Tank? Know When to Clean It

पानी की टंकी कितने दिन में साफ करें?
– फोटो : Adobe Stock

कब पड़ सकती है पानी की टंकी साफ करने की जरूरत?

  • पानी की टंकी की सफाई के लिए किसी तय तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए
  • कुछ संकेत मिलने पर तुरंत पानी वाली टंकी की सफाई करानी चाहिए
How Long Is Drinking Water Safe in a Water Tank? Know When to Clean It

पानी की टंकी कितने दिन में साफ करें?
– फोटो : Adobe Stock

  • जैसे -अगर पानी में मिट्टी या गाद दिखाई दे, पानी से बदबू आए, पानी का रंग बदले या दीवारों पर हरी काई जमे तो टंकी की सफाई कर लेनी चाहिए
  • इसके अलावा अगर टंकी का ढक्कन टूट गया है या उसमें कीड़े-मकौड़े और बाहरी गंदगी पहुंच रही है, तो भी उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X