जामिया विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला:24 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं, दिसंबर की सेमेस्टर परीक्षा भी ऑनलाइन – Jamia Millia Islamia Online Classes Extended Till November 24, Semester Exams Online In December

जामिया मिलिया इस्लामिया
– फोटो : JMI
October 29, 2026

जामिया मिलिया इस्लामिया
– फोटो : JMI
नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने ऑनलाइन कक्षाओं और सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर नया आदेश जारी किया है। 28 अक्तूबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर (Odd Semester) की ऑनलाइन पढ़ाई अब 24 नवंबर तक जारी रहेगी। पहले जारी नोटिस और आदेशों में कक्षाएं 8 नवंबर तक ऑनलाइन चलाने की बात कही गई थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कैंपस के हालात शैक्षणिक गतिविधियों के अनुकूल नहीं हैं। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीन, विभागाध्यक्षों, निदेशकों और अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
जामिया के नए आदेश में प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया गया है। सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विंटर वेकेशन 25 दिसंबर 2026 से 12 जनवरी 2027 तक रहेगा। इसके बाद ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं 13 जनवरी 2027 से शुरू होंगी।
कार्यालय आदेश में सभी डीन, विभागाध्यक्षों और निदेशकों को नए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं और परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए जरूरी कदम उठाने के साथ छात्रों की उपस्थिति और अन्य रिकॉर्ड नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
November 13, 2026
CBSE Class 10 Science Exam 2027 – फोटो : AI Generated विस्तार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की विज्ञान परीक्षा 22 फरवरी 2027 को आयोजित होनी है। लेकिन इसी दिन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अट्टुकल पोंगाला उत्सव भी मनाया जाएगा। इस तारीख को लेकर अब परीक्षा की तारीख बदलने की मांग […]
November 13, 2026
रेलवे ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांची जाती है। इसमें दो तरह के टेस्ट होते हैं। पहले उम्मीदवार को तय वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी पूरी करनी होती है। इसके बाद दौड़ का टेस्ट लिया जाता है। दोनों टेस्ट पास करना जरूरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड […]
November 13, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश की परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव करने की जरूरत बताई है। उनका कहना है कि परीक्षाओं को ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक से जोड़ने की जरूरत है, ताकि किसी भी योग्य उम्मीदवार के साथ अन्याय न हो। उन्होंने जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE), जम्मू-कश्मीर लोक […]
