शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जालंधर:दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार, जैजी बी ने लिखा-आखिरी विदाई मेरे सितारे पुत्तर – Jalandhar Family Reaches Haridwar With Divit Aulakh’s Ashes
जालंधर

जालंधर:दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार, जैजी बी ने लिखा-आखिरी विदाई मेरे सितारे पुत्तर – Jalandhar Family Reaches Haridwar With Divit Aulakh’s Ashes

November 10, 2026


Jalandhar Family reaches Haridwar with Divit Aulakh’s ashes

दिवित औलख का परिवार
– फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश औलख के पुत्र और हनी सिंह के भतीजे दिवित औलख की अस्थियां लेकर परिवार हरिद्वार पहुंचा। उनके साथ गायक जैजी बी भी थे। उन्होंने लिखा कि आखिरी सफर में अपने प्यारे सितारे पुत्तर दिवित को विदाई देते हुए दिल बेहद भारी है। तुम हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहोगे। पिछले 18 वर्षों में तुमने हमारे साथ जो खूबसूरत यादें बनाई हैं, वे हमेशा अनमोल रहेंगी। तुम हमेशा ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर इंसान रहे। अपनी प्यारी मुस्कान, शानदार स्वभाव और मौजूदगी से तुमने दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। तुम्हारी कमी हमेशा खलेगी, लेकिन तुम्हारी यादें कभी हमसे दूर नहीं होंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X