शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जियो के लिस्टिंग की झलकियां:’पहला दशक देश को जोड़ने का था, अगला एआई से भारत बदलने का’, बोले आकाश अंबानी – Jio Listing Gallery: Ambani Calls Jio Listing ‘a New Beginning’, Urges Employees To Empower India In Ai Age
ब्रेकिंग न्यूज़

October 29, 2026

जिओ प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग के ऐतिहासिक मौके पर कर्मचारियों को खास संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दलाल स्ट्रीट पर कदम रखना कंपनी की अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि विकास के एक नए दौर की शुरुआत है। बुधवार को दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर इश्यू प्राइस की तुलना में 26.64% प्रतिशत की बढ़त के साथ 1417.15 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे।

Jio Listing Gallery: Ambani Calls Jio Listing 'A New Beginning', Urges Employees to Empower India in AI Age

नीता और मुकेश अंबानी।

ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग और ऐतिहासिक उपलब्धि

लिस्टिंग के दिन जिओ प्लेटफॉर्म्स का शेयर अपने ₹1,119 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 21% के प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ। इस शानदार बढ़त के साथ ही जिओ प्लेटफॉर्म्स बाजार पूंजीकरण (Market Cap) के मामले में देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

Jio Listing Gallery: Ambani Calls Jio Listing 'A New Beginning', Urges Employees to Empower India in AI Age

जियो की लिस्टिंग के दौरान आकाश, ईशा और अनंत अंबानी।

देश का सबसे बड़ा आईपीओ

आकाश अंबानी ने इस दिन को पूरे रिलायंस परिवार के लिए ऐतिहासिक करार दिया। महज एक दशक में एक साहसिक विचार से शुरू होकर जिओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ (Largest Ever IPO) लाने वाली कंपनी बन गई।

Jio Listing Gallery: Ambani Calls Jio Listing 'A New Beginning', Urges Employees to Empower India in AI Age

जियो की लिस्टिंग दौरान धीरूभाई अंबानी की तस्वीर के सामने मुकेश और आकाश।

मुकेश अंबानी के दूरदर्शी विजन को श्रेय

कंपनी की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय आकाश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को दिया। उन्होंने कहा कि ‘बड़ा सोचना, दीर्घकालिक दृष्टिकोण रखना और उत्कृष्टता के साथ निष्पादित करना’ रिलायंस की मूल कार्यशैली रही है।

Jio Listing Gallery: Ambani Calls Jio Listing 'A New Beginning', Urges Employees to Empower India in AI Age

बीएसई-एनएसई पर लिस्टिंग के दौरान नीता अंबानी।

नए भारत की डिजिटल रीढ़

जिओ ने किफायती डेटा दरों के जरिए करोड़ों भारतीयों को डिजिटल मुख्यधारा से जोड़ा है। आकाश अंबानी ने रेखांकित किया कि कंपनी ने केवल एक टेलीकॉम नेटवर्क नहीं बनाया, बल्कि नए भारत की डिजिटल बैकबोन तैयार की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X