जैसलमेर हादसा:फायरिंग रेंज में धमाका होते ही युवक के उड़े चीथड़े, मशरूम तोड़ने गया था; पुलिस जांच में जुटी – A Young Man Died In An Explosion At A Firing Range In Jaisalmer; Police Are Investigating

शव
November 4, 2026

शव
सीमावर्ती जैसलमेर जिले में सेना की फायरिंग रेंज में हुए विस्फोट में एक युवक की मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि युवक के चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने खून से लथपथ युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, पोकरण क्षेत्र के बिलिया गांव निवासी 40 वर्षीय सत्यनारायण सिंह पुत्र जगत सिंह मंगलवार दोपहर फायरिंग रेंज में मशरूम तोड़ने गया था। इसी दौरान वहां पड़े सैन्य स्क्रैप में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
पढे़ं: कुछ मिनट बाद गूंजी गोली, राजस्थान पुलिस ने कैसे खो दिया जांबाज अफसर?
पोकरण के पुलिस उपाधीक्षक बुधराम बिश्नोई ने बताया कि रामदेवरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चाचा गांव के पास सैन्य फायरिंग रेंज में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर रामदेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना लाठी थाना क्षेत्र की होने के कारण वहां की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने एफएसएल और अन्य विशेषज्ञ टीमों को भी मौके पर बुलाया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विस्फोट के कारणों और परिस्थितियों की जांच जारी है।
November 11, 2026
पंचायत चुनावों में अब युवा चेहरे भी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आ रहे हैं। राजस्थान के बालोतरा जिले में महज 21 साल 4 महीने की उम्र में लक्ष्मी मेघवाल ने सरपंच पद पर जीत दर्ज कर नई पहचान बनाई है। गिड़ा पंचायत समिति की उदरमाणियों की ढाणी ग्राम पंचायत में उन्होंने अपनी […]
November 10, 2026
सीएम भजनलाल विस्तार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल एक दिवसीय दौरे पर सीमावर्ती जैसलमेर पहुंचेंगे। उनका दौरा धार्मिक आस्था, सीमा पर तैनात जवानों से संवाद और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री तनोट माता मंदिर में दर्शन करेंगे और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की महिला जवानों के साथ भाई दूज का त्योहार […]
November 8, 2026
जिले में मंगलवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद तेज धूलभरी आंधी, अंधड़ और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। एक ओर बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। देर रात […]
