शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जौनपुर:प्रेमी के ठुकराने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा – Married Woman Climbs Mobile Tower After Being Rejected By Her Lover In Jaunpur
जौनपुर

जौनपुर:प्रेमी के ठुकराने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा – Married Woman Climbs Mobile Tower After Being Rejected By Her Lover In Jaunpur

October 29, 2026


Married woman climbs mobile tower after being rejected by her lover in jaunpur

टावर पर चढ़ी महिला

विस्तार

जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र के डमरुआ गांव में बृहस्पतिवार को प्रेमी से अनबन के बाद एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

क्या है पूरा मामला

आजमगढ़ निवासी महिला (26) की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। इसी बीच उसकी मुलाकात डमरुआ गांव निवासी 27 वर्षीय युवक से हुई। महिला उससे प्रेम करने लगी और उसके घर तक पहुंच गई। 

बताया जा रहा है कि युवक के परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। आरोप है कि उन्होंने युवक को कहीं भेज दिया। दूसरी ओर, महिला के पति ने भी उसे घर से निकाल दिया। इन परिस्थितियों में महिला ने टावर पर चढ़कर न्याय की गुहार लगाई। 

थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X