जौलजीबी मेला मामले में हुए प्रकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने जौलजीबी मामले का विरोध करते हुए कहा कि एक विधायक को पद की गरिमा रखनी चाहिए थी। इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि संबंधित जिले की पुलिस और मुख्यालय को जानकारी दी जाएगी। निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।