गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊधम सिंह नगर

Udham Singh Nagar News:आबादी में गन्ने की फसल की बुवाई का विरोध – Opposition To Sugarcane Cultivation In Populated Areas

November 19, 2026


बाजपुर। गांव मरियमपुर नंबर तीन में आबादी के बीच में गन्ना फसल की बुवाई करने पर नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव मरियमपुर तीन में आबादी के बीच गन्ने की फसल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से गन्ने की खेती पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर सोनू, मोनू, हर्ष, नितिन, प्रिया, संजना, नेहा, रेखा, जीवन, कमला, बिट्टू, शाहीन, अजय, राकेश, निशा, विकास, पुनीता आदि मौजूद थीं। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X