शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
झांसी में हादसा:गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर – Tractor Trolley Loaded With Crushed Stone Overturns In Jhansi Young Man Dies A Tragic Death
झांसी

झांसी में हादसा:गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर – Tractor Trolley Loaded With Crushed Stone Overturns In Jhansi Young Man Dies A Tragic Death

November 6, 2026


Tractor trolley loaded with crushed stone overturns in Jhansi young man dies a tragic death

मौके पर पड़ा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली

विस्तार

चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव के पास गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली और गिट्टी के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जुगनू (24) उर्फ लखन को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

खजराहा बुजुर्ग निवासी जुगनू पुत्र कैलाश, संदीप अहिरवार पुत्र रोशन और रूपेंद्र परिहार पुत्र नंदराम निवासी बबीना ट्रैक्टर-ट्रॉली में गिट्टी लादकर खजराहा बुजुर्ग से आरा मशीन की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि काली पहाड़ी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। इससे गिट्टी से भरी ट्रॉली समेत ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। तीनों युवक उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर ने मलबा और गिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला।

इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां पहुंचते ही जुगनू की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। बबीना थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक ट्रैक्टर के तेज रफ्तार में होने की वजह से वह अंसतुलित होकर पलट गया। दोनों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X