शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
झुंझुनूं में बड़ा हादसा:सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, आठ मजदूरों की मौत – Jhunjhunu Chhapoli Road Construction Accident Many Labourers Die From Electric Shock
झुंझुनू

झुंझुनूं में बड़ा हादसा:सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, आठ मजदूरों की मौत – Jhunjhunu Chhapoli Road Construction Accident Many Labourers Die From Electric Shock

November 3, 2026


झुंझुनूं जिले के छापोली में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन

जानकारी के अनुसार, छापोली में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई। मशीन के बिजली लाइन की चपेट में आने से वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए।


इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं-

मृतकों के नाम


  • हरिराम गुर्जर 30 साल पुत्र शंकर लाल निवासी हालेड़ा मंडावरा
  • मंगलचंद 22 साल पुत्र गिरधारीलाल गुर्जर निवासी हालेड़ा मंडावरा
  • कालूराम गुर्जर 29 साल पुत्र भीखाराम गुर्जर निवासी हालेड़ा मंडावरा
  • पवन गुर्जर 23 साल पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी हालेड़ा मंडावरा
  • विष्णु सैनी 38 साल पुत्र नानूराम सैनी निवासी छापोली
  • सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी 30 साल पुत्र महावीर सैनी निवासी छापोली
  • मुकेश सैनी 27 साल पुत्र शंकरलाल सैनी निवासी छापोली
  • फतेहचंद सैनी 32 साल पुत्र जगदीश निवासी छापोली

घायलों के नाम


  • महेंद्र पुत्र बनवारी लाल सैनी निवासी छापोली
  • गीता देवी 45 साल पत्नी मदन लाल मेघवाल निवासी छापोली
  • संतरा देवी 35 साल पत्नी सतीश मेघवाल निवासी छापोली
  • गिदाराम 45 साल पुत्र धन्नाराम सैनी निवासी छापोली
  • मंजू देवी 38 साल पत्नी राजेश कुमार निवासी छापोली

मौके पर जुटे ग्रामीण, अधिकारी रवाना

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। झुंझुनूं के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तथा हादसे की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, अशोक गहलोत ने हादसे की जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X