शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jhunjhunu News:एटीएम में कैश भरने वाले दो कर्मचारी लाखों की नकदी लेकर फरार, करोड़ों के गबन की आशंका – Jhunjhunu News: Cash Van Found Abandoned, Two Employees Missing; Company Probes Massive Embezzlement
झुंझुनू

Jhunjhunu News:एटीएम में कैश भरने वाले दो कर्मचारी लाखों की नकदी लेकर फरार, करोड़ों के गबन की आशंका – Jhunjhunu News: Cash Van Found Abandoned, Two Employees Missing; Company Probes Massive Embezzlement

November 8, 2026


Jhunjhunu News: Cash Van Found Abandoned, Two Employees Missing; Company Probes Massive Embezzlement

ATM में कैश डालने वाले दो कर्मचारी पैसा लेकर फरार

विस्तार

जिले के पिलानी क्षेत्र में एटीएम मशीनों में नकदी भरने वाली कंपनी CMS से जुड़ा एक बड़ा गबन सामने आया है। कंपनी के दो कर्मचारी एटीएम में कैश जमा करने के दौरान नकदी सहित फरार हो गए। कुछ दिनों बाद उनकी कैश वैन लावारिस हालत में बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में 30 लाख रुपये से अधिक की नकदी कम मिली है, जबकि कंपनी को आशंका है कि गबन की राशि एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

जानकारी के अनुसार CMS कंपनी के कर्मचारी सुमेर सिंह और संदीप सिंह पिछले करीब एक वर्ष से पिलानी और चिड़ावा क्षेत्र के 28 एटीएम में नकदी जमा करने का कार्य कर रहे थे। 27 जून को दोनों कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हो गए। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर कंपनी प्रबंधन को संदेह हुआ और जीपीएस के माध्यम से कैश वैन की लोकेशन ट्रैक की गई। लोकेशन ट्रैक करने पर कैश वैन पिलानी थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली। पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने वैन की तलाशी ली तो एटीएम मशीनों की चाबियां सुरक्षित मिलीं लेकिन नकदी गायब थी। इसके बाद पूरे मामले ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड तीन दिन पहले होंगे जारी, आयोग ने जारी किए अहम निर्देश

कंपनी की ऑडिट टीम ने संबंधित एटीएम में जमा नकदी का मिलान शुरू किया। शुरुआती जांच में केवल पिलानी क्षेत्र के एटीएम से ही 30 लाख रुपये से अधिक की नकदी कम पाई गई। हालांकि जांच आगे बढ़ने के साथ कंपनी को आशंका है कि कुल गबन की राशि एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। कंपनी की सीकर शाखा के प्रबंधन ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ पिलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार कर्मचारियों की तलाश की जा रही है।

पिलानी थाना अधिकारी के अनुसार फिलहाल कंपनी सभी 28 एटीएम का विस्तृत ऑडिट कर रही है। अंतिम ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ही गबन की वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X