शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
झोटा हत्याकांड:मानसा के ड्रग इंस्पेक्टर की संपत्ति की होगी जांच, झोटा के परिवार को मिली सीआरपीएफ सुरक्षा – Jhota Murder Case Details Of Mansa Drug Inspector’s Assets Sought Vigilance Bureau Letter
लुधियाना

झोटा हत्याकांड:मानसा के ड्रग इंस्पेक्टर की संपत्ति की होगी जांच, झोटा के परिवार को मिली सीआरपीएफ सुरक्षा – Jhota Murder Case Details Of Mansa Drug Inspector’s Assets Sought Vigilance Bureau Letter

November 1, 2026


Jhota murder case Details of Mansa Drug Inspector’s assets sought Vigilance Bureau letter

परविंदर सिंह झोटा
– फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ने ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार, उनकी पत्नी और पिता के नाम पर दर्ज जमीन-जायदाद की जानकारी मांगी है। यह जानकारी जिला माल अफसर बठिंडा से एक पत्र भेजकर मांगी गई है। नरेश कुमार पर परविंदर झोटा हत्याकांड के बाद से सवाल उठ रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, मानसा विजिलेंस के डीएसपी कार्यालय ने 13 अक्तूबर 2026 को पत्र संख्या 1275 भेजा था। इसमें जिला बठिंडा में नरेश कुमार और उनके परिवार की संपत्ति का विवरण मांगा गया। पत्र में शिकायत संख्या 95/2026 का भी जिक्र किया गया है। जिला माल अफसर कार्यालय ने इसके बाद जिले की सब तहसील रामपुरा समेत अन्य तहसीलों को पत्र लिखा। इन पत्रों में ड्रग इंस्पेक्टर और उनके परिजनों की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है।

झोटा हत्याकांड से जुड़ाव

विजिलेंस का यह पत्र 13 अक्तूबर को ही लिखा गया था। इसी दिन मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार ने परविंदर झोटा की हत्या की थी। सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने जून 2026 में नरेश कुमार पर एक सोर्स रिपोर्ट तैयार की थी। यह रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई थी, जिसने अगस्त 2026 में जांच की मंजूरी दी। इसके बाद से मानसा विजिलेंस इस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X