टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:करनाल की शिव कॉलोनी से पकड़ी गई 22 साल की महिला, फायरिंग मामले में अब तक 13 गिरफ्तार – Tiger Shroff Firing Case Woman Arrested From Shiv Colony In Karnal

arrest
– फोटो : arrest
November 3, 2026

arrest
– फोटो : arrest
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से करनाल से गिरफ्तार 22 वर्षीय महिला की पहचान सुनेहा पत्नी अभिषेक के रूप में हुई है।
महिला करनाल के रामनगर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी की रहने वाली है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पानीपत क्राइम ब्रांच की मदद से रविवार, एक नवंबर की शाम उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम महिला को अपने साथ मुंबई ले गई।
रामनगर थाना प्रभारी दीपचन्द ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम एपीआई दिनेश के नेतृत्व में मामले की जांच के सिलसिले में करनाल पहुंची थी। महिला की तलाश में रामनगर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में कार्रवाई की गई। पानीपत क्राइम ब्रांच की मदद से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के बाद गिरफ्तारी आवश्यक पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के करनाल पहुंचने पर एक नवंबर को शाम 4:50 बजे थाना रामनगर में आमद-रवानगी की रपट दर्ज की गई। महिला को गिरफ्तारी के कारण और आधार की लिखित जानकारी दी गई। उसके पिता सुरेंद्र पासवान को भी गिरफ्तारी की सूचना से संबंधित लिखित नोटिस दिया गया।
फायरिंग मामले में अब तक 13 गिरफ्तार
18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू क्षेत्र में फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी। इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि कार चालक और मौके पर मौजूद एक ब्लॉगर घायल हुए थे। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। करनाल से गिरफ्तार महिला की मामले में भूमिका को लेकर मुंबई पुलिस की जांच जारी है।
November 13, 2026
कैथल। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम संजय कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनीं। शिविर में आई अतिक्रमण हटवाने, मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने, सोलर अनुदान प्रदान करने, गली में होने वाले जलभराव को दुरुस्त करवाने, परिवार पहचान पत्र सहित […]
November 13, 2026
थेह खरक के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को टैबलेट देती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। विज्ञ सीवन। राजकीय प्राथमिक पाठशाला थेह खरक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल टैबलेट(कृमिनाशक टैबलेट) खिलाई गई। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई अपनाने […]
November 13, 2026
कैथल। जिले में आठ साल बाद एक बार फिर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 16 से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में हरियाणा के सभी 23 जिलों के सरकारी स्कूलों के करीब 900 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए आर्यन इंटरनेशनल स्कूल को आयोजन स्थल […]
