शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला:करनाल में 22 साल की महिला गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई – Another Woman Arrested From Karnal In The Tiger Shroff Firing Case
करनाल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला:करनाल में 22 साल की महिला गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई – Another Woman Arrested From Karnal In The Tiger Shroff Firing Case

November 2, 2026


Another woman arrested from Karnal in the Tiger Shroff firing case

arrested, arrest demo
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरियाणा के करनाल से 22 वर्षीय महिला को पकड़ा है। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। महिला को रविवार को करनाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है।

18 अक्टूबर को टाइगर की कार पर हुई थी फायरिंग

दरअसल, 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी। इस दौरान 36 वर्षीय अभिनेता बाल-बाल बच गए थे। हालांकि, गोलीबारी में उनकी कार का ड्राइवर और वहां मौजूद एक ब्लॉगर घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने कथित तौर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों समेत अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

साजिश और हथियारों की सप्लाई करने वालों की तलाश

मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच के तहत कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का मकसद फायरिंग की साजिश में शामिल सभी लोगों, आरोपियों को लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने वालों और हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पता लगाना है। पुलिस गिरफ्तार महिला की पहचान और मामले में उसकी भूमिका को लेकर फिलहाल जानकारी साझा नहीं की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X