डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रे मिस्टेरियो ने घोषणा की है कि वह अगले साल प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास ले लेंगे। उनका आखिरी मुकाबला 12 जून को मेक्सिको सिटी में होगा, जिसके साथ ही तीन दशकों से अधिक समय तक चला उनका करियर समाप्त हो जाएगा।
51 वर्षीय रे मिस्टेरियो ने रविवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के ‘सर्वाइवर सीरीज: वॉरगेम्स’ इवेंट के बाद यह घोषणा की। उन्होंने पुष्टि की है कि उनका विदाई मुकाबला ‘एस्टाडियो बैनोर्टे’ में होगा। मिस्टेरियो ने कहा, 2027 में हम मेक्सिको सिटी जा रहे हैं, जिसे पहले ‘एस्टाडियो एज्टेका’ कहा जाता था अब ‘एस्टाडियो बैनोर्टे’ के नाम से जाना जाता है। हम 12 जून को वहां होंगे। वह मेरा आखिरी मैच होगा।
मिस्टेरियो ‘सर्वाइवर सीरीज’ में भी एक्शन का हिस्सा थे। उन्होंने ‘टीम मेक्सिको’ और ‘टीम अमेरिका’ के बीच हुए 5-ऑन-5 एलिमिनेशन मुकाबले में हिस्सा लिया। वह पेंटा, रे फेनिक्स, ड्रैगन ली और एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ टीम में थे। उनकी टीम ने सीएम पंक, कोडी रोड्स, सेठ रॉलिन्स, जेवॉन इवांस और एलए नाइट वाली मजबूत विरोधी टीम को हराया।