शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय अक्सर पेमेंट फेल क्यों हो जाता है? जानें इससे बचने के स्मार्ट टिप्स – Why Does Payment Often Fail During Tatkal Train Ticket Booking? Know Smart Tips To Avoid It
यूटिलिटी

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय अक्सर पेमेंट फेल क्यों हो जाता है? जानें इससे बचने के स्मार्ट टिप्स – Why Does Payment Often Fail During Tatkal Train Ticket Booking? Know Smart Tips To Avoid It

November 9, 2026


Tatkal Ticket Payment Failure Reasons: भारतीय रेलवे में सफर करने के लिए तत्काल टिकट बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है, खासकर जब बात सुबह के पीक आवर्स की हो। लोग कई दिनों की प्लानिंग के बाद जैसे ही ठीक 10 या 11 बजे अपनी पसंद की ट्रेन में तत्काल सीट बुक करने बैठते हैं, तो फॉर्म भरने के बाद सारा खेल पेमेंट पर आकर अटक जाता है। बैंक का सर्वर स्लो होना, ओटीपी आने में देरी होना या बैंक पेज का अचानक हैंग हो जाना आम यात्रियों के लिए सबसे बड़ी निराशा का कारण बनता है। 

जरा सी चूक होते ही कंफर्म टिकट का सपना टूट जाता है और सीट वेटिंग में चली जाती है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए इस लेख में जानते हैं कि पेमेंट फेल होने के असल कारण क्या हैं और इससे बचने के लिए कौन से स्मार्ट टिप्स अपनाने चाहिए।

Why Does Payment Often Fail During Tatkal Train Ticket Booking? Know Smart Tips to Avoid It

Indian Railways
– फोटो : Adobe Stock

पेमेंट फेल होने के मुख्य कारण?

  • तत्काल बुकिंग के दौरान एक ही समय पर लाखों लोग आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट पर टूट पड़ते हैं।
  • इस भारी ट्रैफिक के कारण बैंक सर्वर और पेमेंट गेटवे पर अत्यधिक दबाव पड़ जाता है, जिससे समय पर ओटीपी नहीं पहुंच पाता है और बैंक का सर्वर रिस्पॉन्स देना बंद कर देता है, जिसकी वजह से पेमेंट फेल हो जाता है।
Why Does Payment Often Fail During Tatkal Train Ticket Booking? Know Smart Tips to Avoid It

कौन सा पेमेंट तरीका है बेस्ट?
– फोटो : AI

कौन सा पेमेंट तरीका है बेस्ट?

  • डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने में कार्ड नंबर और सीवीवी दर्ज करने में काफी समय बर्बाद होता है।
  • इसके बजाय आपको यूपीआई या आईआरसीटीसी ई-वॉलेट का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • पहले से वॉलेट में पैसे जोड़कर रखने या यूपीआई ऑटो-पे और पिन के जरिए भुगतान करने से पेमेंट सेकंडों में पूरी हो जाती है।
Why Does Payment Often Fail During Tatkal Train Ticket Booking? Know Smart Tips to Avoid It

इंटरनेट और एप की तैयारी? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Adobe Stock

स्लॉट खुलने से पहले करें ये तैयारी?

  • तत्काल बुकिंग शुरू होने से ठीक पहले अपने फोन या कंप्यूटर का इंटरनेट कनेक्शन जरूर जांच लें, क्योंकि स्लो नेटवर्क के कारण भी भुगतान बीच में ही अटक जाता है।
  • इसके अलावा आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट को पहले से अपडेट रखें और मास्टर लिस्ट में यात्रियों की पूरी जानकारी पहले से सेव करके रखें।
Why Does Payment Often Fail During Tatkal Train Ticket Booking? Know Smart Tips to Avoid It

Indian Railways
– फोटो : Adobe Stock

अचानक पेमेंट रुकने पर क्या न करें?

  • अगर पेमेंट करते समय स्क्रीन पर एरर आ जाए या पेज रीफ्रेश होने लगे, तो भूलकर भी बार-बार बैक बटन न दबाएं।
  • थोड़ा इंतजार करें या आईआरसीटीसी की माई ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में जाकर चेक करें कि पैसा कटा है या नहीं।
  • अचानक पेज काटने से आपका ट्रांजैक्शन अधूरा फंस सकता है और रिफंड आने में भी देरी हो सकती है।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X