दतिया:गणपति की झांकी देखकर लौट रही किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो महीने तक चुप रहा परिवार – Datia: A Teenage Girl Returning From Viewing A Ganpati Tableau Was Wrong Deeds By Three Youths

सामूहिक दुष्कर्म
ग्राफिक्स
November 14, 2026

सामूहिक दुष्कर्म
ग्राफिक्स
दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में गणपति की झांकी देखकर घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते भयभीत परिजन दो महीने तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके। आखिरकार पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर के पीछे वारदात
पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 सितंबर की रात को घटी। पीड़ित किशोरी गांव में आयोजित गणपति उत्सव की झांकी देखने गई थी। उसके साथ आई चाची रात घर लौट गई थीं, जबकि किशोरी झांकी देखने के लिए वहीं रुक गई। रात करीब 10 बजे जब किशोरी अकेले घर लौट रही थी, तभी माता मंदिर के पीछे घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपी दीपक रावत, सूरज रावत और रविंद्र रावत पीड़िता को खींचकर पास की झाड़ियों में ले गए। वहां आरोपियों ने किशोरी के हाथ-पैर पकड़ लिए और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पढ़ें: इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार
दो महीने बाद शिकायत दर्ज
घर पहुंची किशोरी ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। आरोपियों की धमकी और लोक-लज्जा के डर से परिवार ने तुरंत शिकायत नहीं की। लगभग दो महीने तक मानसिक तनाव झेलने के बाद पीड़िता ने मां के साथ महिला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
November 10, 2026
दतिया में बहन के घर से लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई। गोराघाट थाना क्षेत्र में गौरा और भदोंना गांव के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में गोली युवक की पिंडली को चीरते हुए आर-पार निकल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल […]
November 10, 2026
विंध्याचल की पहाड़ियों पर बसा एक ऐसा मंदिर, जहां कभी चंबल के बागी पुलिस को चुनौती देने आते थे और आज वहां लाखों भक्त अपनी मन्नतें लेकर पहुंच रहे हैं। भाई दूज के मौके पर रतनगढ़ माता मंदिर में सालाना लक्खी मेला शुरू हो गया है। आधी रात से ही पहाड़ियों पर भक्तों की कतारें […]
November 7, 2026
मौके पर पुलिस बल तैनात दतिया में राजघाट के शासकीय आवास खाली कराने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ राजघाट कॉलोनी पहुंचे और दो घंटे में आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया। प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद हड़कंप मच गया। कब्जाधारियों ने आनन-फानन में आवास खाली […]
