बीते दिनों एक कार्यक्रम काफी चर्चा में रहा था, जिसमें सिंगर दलेर मेहंदी को एक मंत्री बीच शो में फटकार लगाते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला काफी बढ़ गया था। अब इस मामले पर अभिजीत भट्टाचार्य का भी बयान सामने आया है।
‘मंत्री ने सच कहा, लेकिन वही विलेन बन गए’
अभिजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह इस विवाद पर बात करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘अगर कोई कलाकार माइक पर सच में लाइव नहीं गा रहा है, तो उसे ऐसा करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। कुछ दिन पहले एक ऐसी घटना हुई थी, जब एक मंत्री मंच पर आए और उन्होंने सच कहा। उन्होंने कहा कि आप गाना नहीं गा रहे हैं। आपसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा और आप असल में लाइव परफॉर्म भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सच कहा था, लेकिन कई लोगों की नजरों में वही विलेन बन गए। जबकि ऐसा हर जगह के स्टेज पर होता है।’