सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दही जमाने का परफेक्ट तरीका, स्वाद रहेगा बरकरार और खट्टापन रहेगा दूर, जानिये
लाइफ़स्टाइल

दही जमाने का परफेक्ट तरीका, स्वाद रहेगा बरकरार और खट्टापन रहेगा दूर, जानिये

November 16, 2026


Last Updated:

गर्मियों में घर पर जमाया गया दही जल्दी खट्टा हो जाता है. सही दूध का चयन, जामन की सही मात्रा, दूध का तापमान और जमने के बाद तुरंत फ्रिज में रखने से दही को लंबे समय तक ताजा और गाढ़ा रखा जा सकता है. तो दही के अच्छे स्वाद के लिये ये तरीके जरूर अपनाएं.

दही जमाने का परफेक्ट तरीका, स्वाद रहेगा बरकरार और खट्टापन रहेगा दूर, जानियेZoom

दही का परफेक्ट स्वाद लाने के लिये, जानिये इसे बनाने का सही तरीका. Image AI

भारतीय रसोई में दही का बहुत ही खास महत्व है. चाहे रायता बनाना हो, लस्सी तैयार करनी हो या फिर भोजन के साथ दही का सेवन करना हो, यह लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि घर पर जमाया गया दही जल्दी खट्टा हो जाता है. खासकर गर्मियों में यह समस्या और बढ़ जाती है. यदि दही जमाने का सही तरीका अपनाया जाए तो दही लंबे समय तक ताजा, गाढ़ा और कम खट्टा बना रह सकता है.

सही दूध का करें चयन

अच्छा दही जमाने के लिए दूध का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. फुल क्रीम या टोंड दूध से दही अधिक गाढ़ा और स्वादिष्ट बनता है. दही जमाने से पहले दूध को अच्छी तरह उबालें और फिर उसे हल्का गुनगुना होने तक ठंडा होने दें.

दही का जामन ज्यादा न डालें

कई लोग जल्दी दही जमाने के लिए अधिक मात्रा में जामन (पुराना दही) डाल देते हैं. ऐसा करने से दही जल्दी तो जम जाता है, लेकिन वह तेजी से खट्टा भी हो जाता है. एक लीटर दूध के लिए लगभग एक से डेढ़ चम्मच जामन पर्याप्त होता है.

दूध का तापमान रखें सही

दही जमाते समय दूध न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही पूरी तरह ठंडा. यदि दूध अधिक गर्म होगा तो दही खट्टा हो सकता है और यदि बहुत ठंडा होगा तो दही सही तरह से नहीं जमेगा. हल्का गुनगुना दूध दही जमाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है.

दही जमने के बाद तुरंत फ्रिज में रखें

दही जम जाने के बाद उसे लंबे समय तक बाहर न रखें. जैसे ही दही अच्छी तरह जम जाए, उसे फ्रिज में रख दें. इससे दही में खट्टापन बढ़ाने वाले बैक्टीरिया की गतिविधि धीमी हो जाती है और दही लंबे समय तक ताजा बना रहता है.

मिट्टी या कांच के बर्तन का करें उपयोग

दही जमाने के लिए मिट्टी या कांच का बर्तन बेहतर माना जाता है. मिट्टी के बर्तन अतिरिक्त नमी को सोख लेते हैं, जिससे दही गाढ़ा बनता है. वहीं कांच के बर्तन में भी दही का स्वाद लंबे समय तक अच्छा बना रहता है.

बार-बार चम्मच न डालें

दही निकालते समय हमेशा साफ और सूखे चम्मच का उपयोग करें. बार-बार गीला या इस्तेमाल किया हुआ चम्मच डालने से दही जल्दी खराब और खट्टा हो सकता है.

थोड़ी चीनी भी आ सकती है काम

कुछ लोग दही जमाते समय दूध में एक चुटकी चीनी मिला देते हैं. इससे दही का स्वाद संतुलित रहता है और खट्टापन जल्दी नहीं बढ़ता. हालांकि इसकी मात्रा बहुत कम होनी चाहिए.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X