एक ही टिकट में वैष्णो देवी, ताजमहल और गोल्डन टेम्पल के दर्शन! IRCTC के इस सस्ते टूर पैकेज पर मिल रही 33% की भारी छूट, जानिए पूरी डिटेल
Last Updated:
IRCTC के इस 11 दिवसीय टूर पैकेज में हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, माता वैष्णो देवी, मथुरा और आगरा घूमने का मौका मिलेगा. जानें यात्रा की तारीख, रूट, किराया और पैकेज से जुड़ी जरूरी बातें.
उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) एक विशेष रेल टूर पैकेज “MATA VAISHNODEVI SANG UTTAR BHARAT YATRA” (Package Code: WZBG85) लेकर आया है. 10 रात और 11 दिन की यह शानदार यात्रा ‘भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन’ के माध्यम से संचालित की जाएगी. इस 11 दिवसीय टूर के दौरान यात्रियों को माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ-साथ हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, मथुरा और आगरा जैसे प्रसिद्ध तीर्थ और ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराई जाएगी. यह पैकेज उन परिवारों और श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुविधाजनक है जो एक ही यात्रा में उत्तर भारत के प्रमुख धामों के दर्शन करना चाहते हैं.
इस खास ‘Mata Vaishnodevi Sang Uttar Bharat Yatra’ टूर पैकेज की शुरुआत 6 मार्च 2027 को कोल्हापुर से होगी. 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, माता वैष्णो देवी, मथुरा और आगरा घूमने का मौका मिलेगा. यात्रा के लिए कोल्हापुर, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे, लोनावला, कर्जत, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत और वडोदरा में बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा दी गई है. इससे अलग-अलग शहरों के यात्री अपने नजदीकी स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकेंगे.
Discover the spiritual and cultural treasures of North India, from the sacred heights of Mata Vaishno Devi and the holy ghats of Haridwar and Rishikesh to the spiritual heritage of Amritsar, Mathura and the timeless beauty of Agra.
https://t.co/PRpTlG0TcZ
@RailMinIndia https://t.co/vwvxOrd0j3
