पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने इंदौर के एक कॉन्सर्ट में अपना हिट गाना ‘पटियाला पैग’ गाकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी के उस निर्देश को नजरअंदाज किया, जिसमें शराब और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में चार गानों पर रोक लगाने को कहा गया था।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी रजनीश सिन्हा, जिन्होंने 6 नवंबर को वेन्यू मैनेजर को पत्र लिखकर दोसांझ के चार गानों पर रोक लगाने के लिए कहा था, उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के 2019 के एक आदेश की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।