सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फुटबॉल जगत को बड़ा झटका:बेल्जियम के स्टार स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने लिया संन्यास, 135 मैचों में दागे 94 गोल – Romelu Lukaku Announces International Retirement After 16 Years With Belgium All You Need To Know
खेल

फुटबॉल जगत को बड़ा झटका:बेल्जियम के स्टार स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने लिया संन्यास, 135 मैचों में दागे 94 गोल – Romelu Lukaku Announces International Retirement After 16 Years With Belgium All You Need To Know

November 16, 2026


Romelu Lukaku announces international retirement after 16 years with Belgium All you need to know

रोमेलु लुकाकू
– फोटो : Xinhua via IANS

विस्तार

बेल्जियम के दिग्गज स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही बेल्जियम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले लुकाकू का 16 साल लंबा शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया। उन्होंने अपने करियर में बेल्जियम की राष्ट्रीय टीम के लिए 135 मुकाबले खेले और रिकॉर्ड 94 गोल किए। लुकाकू ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने अक्टूबर में फ्रांस के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इस मैच में बेल्जियम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

बेल्जियम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं लुकाकू

रोमेलु लुकाकू बेल्जियम की राष्ट्रीय टीम के सबसे सफल गोल स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 135 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 94 गोल दागे। इस सूची में केविन डी ब्रुइन 41 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो लुकाकू से आगे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (146 गोल), अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (126 गोल), ईरान के अली दाई (108 गोल) और भारत के सुनील छेत्री (95 गोल) हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X