शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिवाली अलर्ट:डिस्काउंट के चक्कर में बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, यहां जानें कैसे बचें इस फ्रॉड से – Diwali 2026: How To Avoid Fraud Related To Discounts On Diwali Festival
यूटिलिटी

दिवाली अलर्ट:डिस्काउंट के चक्कर में बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, यहां जानें कैसे बचें इस फ्रॉड से – Diwali 2026: How To Avoid Fraud Related To Discounts On Diwali Festival

November 7, 2026


Diwali 2026 Scam Alert: हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार आ गया है और हर साल लोगों को इसका काफी इंतजार रहता है। लोग इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और अपनों को मिठाई बांटते हैं।

ऐसे में ये खुशियों का पर्व लोगों के लिए बेहद खास हो जाता है, लेकिन जरा सोचिए कि आपकी खुशी में अगर डिस्काउंट के नाम पर जालसाज आपका बैंक खाता खाली करके आपको दुखी कर दे तो फिर क्या होगा? इसलिए आपके साथ ठगी न हो, इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जानते हैं…

Diwali 2026: How to avoid fraud related to discounts on Diwali festival

दिवाली 2026: फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?
– फोटो : AI Generated

दिवाली पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?

नंबर 1

  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए फेक लिंक भेजते हैं जिनमें मैलवेयर होता है और इसी के जरिए आपको ठगा जाता है
  • इसलिए जान लें कि दिवाली उपहार जीतने वाला कोई लिंक आए या कोई कैशबैक वाला लिंक आए
  • तो भूलकर भी इन लिंक पर कभी क्लिक न करें
  • ये फेक होते हैं और क्लिक करते ही आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं
Diwali 2026: How to avoid fraud related to discounts on Diwali festival

दिवाली 2026: फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?
– फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • सोशल मीडिया के दौर में लोगों के साथ फ्रॉड काफी बढ़ गए हैं और वो भी सोशल मीडिया के जरिए
  • दिवाली के मौके पर अगर कोई सोशल मीडिया के जरिए आपसे जुड़ता है या कोई लुभावना ऑफर्स भेजता है या फिर आपको किसी पेज आदि पर कोई आकर्षक ऑफर दिए होते हैं
  • तो ऐसे में आपको इनकी बिना चेक किए इन पर विश्वास नहीं करना चाहिए
  • हमेशा याद रखें आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको फ्रॉड के जाल में फंसा सकती है
Diwali 2026: How to avoid fraud related to discounts on Diwali festival

दिवाली 2026: फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?
– फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • दिवाली के मौके पर आपके पास कोई कॉल आ सकता है जिसमें आपको किसी लुभावने ऑफर्स के बारे में बताया जा सकता है
  • ये लोग बैंक अधिकारी बनकर या किसी भी कंपनी का नाम लेकर आपको फेक कॉल करते हैं
  • इसके बाद अपनी मीठी-चुपड़ी बातों में फंसाकर ठग लेते हैं
  • इसलिए इन कॉल पर विश्वास न करें और न ही आपकी कोई जानकारी शेयर करें
Diwali 2026: How to avoid fraud related to discounts on Diwali festival

दिवाली 2026: फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?
– फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • त्योहारों के मौके पर स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए फेक ईमेल भेजते हैं
  • ये ईमेल देखने में एकदम असली हो सकते हैं, लेकिन असल में ये फेक होते हैं
  • इन ईमेल में आपको कई लुभावने ऑफर्स दिए जाते हैं, दिवाली के नाम पर कैशबैक जैसी बातों हो सकती हैं
  • साथ ही ईमेल में एक लिंक भी हो सकता है आदि जिस पर क्लिक करके लाभ लेने के लिए कहा जाता है
  • पर आपको इन ईमेल से सावधान रहना है ये फेक हो सकते हैं और आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X