शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिवाली के बाद दिल्ली में खून खराबा:थाने के सामने दो पक्ष भिड़े, सड़क पर चले जमकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला – Violent Clash Between Two Groups Took Place Right In Front Of Bindapur Police Station Delhi
दिल्ली एनसीआर

दिवाली के बाद दिल्ली में खून खराबा:थाने के सामने दो पक्ष भिड़े, सड़क पर चले जमकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला – Violent Clash Between Two Groups Took Place Right In Front Of Bindapur Police Station Delhi

November 10, 2026


violent clash between two groups took place right in front of Bindapur police station Delhi

दो पक्षों में खूनी संघर्ष

विस्तार

द्वारका जिले के डाबरी थाना क्षेत्र में बिंदापुर थाने के बिल्कुल सामने बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाले नवाब और ललित (65) साल के परिवारों के बीच रोड पर जमकर लाठी ,डंडे ,चाकू ऒर पत्थर बाजी हुई और यह डरावना घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा।

खास बात यह है कि यह घटना बिंदापुर थाने के बिल्कुल सामने हुई। ललित के परिवार का कहना है कि नवाब इलाके का घोषित बदमाश है , इसकी पुलिस ने पुष्टि की है और वह  ललित से पैसे छीन रहा था । ललित ने विरोध किया तो नवाब और उसके साथियों ने लाठी डंडों से ललित व उनके दो-तीन भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी। 

 इसके बाद ललित और उसके परिजन औऱ अन्य लोगों ने नवाब व उसके साथियों पर चाकू,  डंडे ओर  हथियारों से हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं , जिसमें ललित परिवार की ओर से दो-तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं , हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं है।

वही नवाब अस्पताल में भर्ती और उसकी हालत बहुत ही गंभीर है। उसको कई चाकू लगे हैं। डाबरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है । इस घटना का वीडियो व सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो इस पूरे खूनी संघर्ष का और किस तरह कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है स्पष्ट रूप से बता रहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग इसे सामुदायिक झगड़े का रंग देने की कोशिश कर रहे हैं मगर ऐसा नहीं है यह दो परिवारों के बीच झगड़ा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X