शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दीपावली की खुशी मातम में बदली:किशोरों की बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, तीन घायल; मेडिकल कॉलेज रेफर – Diwali Celebrations Tragedy Motorcycle Crashes Pole Teenager Dead Three Injured Referred Medical College
सोनभद्र

November 9, 2026

Diwali celebrations tragedy motorcycle crashes pole Teenager dead three injured referred medical college

मृतक की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद

विस्तार

बभनी थाना क्षेत्र के तेंदुअल गांव में रविवार की आधी रात रामलीला देखने जा रहे चार किशोर सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों किशोर उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, धनवार निवासी राम शकल (13) पुत्र लालमोहन अपने साथियों दीपू (15) पुत्र रामसरन, पवन कुमार (12) पुत्र अवधेश और सूरज कुमार (15) पुत्र सुख सिंह निवासी चकबगदरीसानी के साथ घर से रामलीला देखने जा रहे थे। रविवार की रात करीब 12 बजे तेंदुअल गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X