दौसा:चावल से भरे ट्रेलर में लगी भीषण आग, ओवरटेक के प्रयास में डिवाइडर से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान – Massive Fire Breaks Out In A Rice-laden Trailer On The Dhund River Bridge The Vehicle Turned Into A Fireball

ट्रक में लगी आग
November 8, 2026

ट्रक में लगी आग
दौसा जिले के लालसोट उपखंड में लालसोट-कोथून स्टेट हाईवे पर समेल गांव के पास रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। ढूंढ नदी के पुल पर चावल से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रेलर आग की लपटों से घिर गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ओवरटेक के प्रयास में डिवाइडर से टकराया ट्रेलर
हादसा रविवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। झांपदा थाना पुलिस के अनुसार चावल से भरा ट्रेलर लालसोट से कोथून की ओर जा रहा था। ट्रेलर चालक दिनेश (32) पुत्र गोपाल जाट निवासी रहड़, थाना शाहपुरा, जिला कोटपूतली-बहरोड़ ने पुलिस को बताया कि पुल पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने और ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वह सड़क के बीच बने डिवाइडर से जोरदार टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में आग लग गई।
पढ़ें: मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं 479 पीजी सीटें, अब कुल संख्या 3,950; देश में आठवां स्थान
दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
ट्रेलर में आग लगते ही पुल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत झांपदा थाना पुलिस और लालसोट दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात रुकवा दिया।
लालसोट नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रेलर में भरा लाखों रुपये का चावल जलकर राख हो चुका था। आग से ट्रेलर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
चालक सुरक्षित, हाईवे पर लगा लंबा जाम
पुलिस के अनुसार हादसे में चालक दिनेश पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई। ट्रेलर में आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में क्रेन की मदद से जले हुए ट्रेलर को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। झांपदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
November 11, 2026
चेन लूटने के बाद थाने पहुंची महिला विस्तार दौसा जिले के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल बांदीकुई जंक्शन पर बुधवार को चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। यहां दिनदहाड़े यात्रियों की भीड़ के बीच दो महिला चोरों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से करीब 3 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन तोड़ ली और […]
November 10, 2026
दुर्घटना विस्तार कहते हैं, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… ऐसा ही कुछ सोमवार देर शाम रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के रानोली गांव में देखने को मिला। जयपुर से अपने गांव लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक बेकाबू होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर खेत में जा गिरी। कार पलटते ही मौके […]
November 9, 2026
दीपावली पर जब पूरा शहर रोशनी और आतिशबाजी के बीच त्योहार मना रहा था, तब दौसा जिला मुख्यालय के चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे थे। त्योहार की छुट्टी और परिवार के साथ पूजा करने के बजाय ये जवान अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। ऐसे में उनकी हौसला अफजाई के लिए […]
