दौसा में भीषण सड़क हादसा:50 फीट दूर खेत में जाकर पलटी कार, उड़ गए परखच्चे, चारों सवारों की बची जान – Returned After Cheating Death!a Swift Dzire Was Flung 50 Feet Into The Air; As It Overturned In A Field

दुर्घटना
November 10, 2026

दुर्घटना
कहते हैं, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… ऐसा ही कुछ सोमवार देर शाम रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के रानोली गांव में देखने को मिला। जयपुर से अपने गांव लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक बेकाबू होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर खेत में जा गिरी। कार पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार चारों लोगों की जान बच गई। हालांकि, इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, खेत में पलटी कार
पुलिस के अनुसार, बामनवास उपखंड के बिचपुरी गांव के चार लोग अजय गुर्जर, राजाराम गुर्जर, राजनीति गुर्जर और राकेश शर्मा जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलकर गांव लौट रहे थे। सोमवार शाम करीब 7 बजे उनकी स्विफ्ट डिजायर कार स्टेट हाईवे-24 पर रानोली गांव के मोड़ पर पहुंची। इसी दौरान चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर टायर फिसलने से कार उछलकर सड़क की दूसरी ओर खेत में जा गिरी। करीब 50 फीट तक घिसटने के बाद कार पलट गई।
पढे़ं: पटाखे के बारूद में विस्फोट से 12 साल के दिलखुश की दोनों आंखें झुलसीं, 90 प्रतिशत तक पहुंचा नुकसान
धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे किसान
हादसे की तेज आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। वहां कार पलटी हुई थी और चारों लोग अंदर फंसे हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई नाथूलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाई और ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को कार से बाहर निकलवाया।
तीन घायलों की हालत गंभीर, जयपुर रेफर
हादसे में घायल लोगों की पहचान अजय पुत्र हेमराज गुर्जर, राजाराम पुत्र रामभजन गुर्जर, राजनीति पत्नी रामराज गुर्जर और राकेश शर्मा पुत्र हरिप्रसाद शर्मा के रूप में हुई है।चारों को पहले उपजिला अस्पताल रामगढ़ पचवारा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अजय, राजाराम और राजनीति की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। वहीं, राकेश शर्मा का इलाज रामगढ़ पचवारा अस्पताल में जारी है। रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और तीखे मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह सामने आई है। कार को क्रेन की मदद से खेत से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
November 11, 2026
चेन लूटने के बाद थाने पहुंची महिला विस्तार दौसा जिले के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल बांदीकुई जंक्शन पर बुधवार को चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। यहां दिनदहाड़े यात्रियों की भीड़ के बीच दो महिला चोरों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से करीब 3 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन तोड़ ली और […]
November 9, 2026
दीपावली पर जब पूरा शहर रोशनी और आतिशबाजी के बीच त्योहार मना रहा था, तब दौसा जिला मुख्यालय के चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे थे। त्योहार की छुट्टी और परिवार के साथ पूजा करने के बजाय ये जवान अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। ऐसे में उनकी हौसला अफजाई के लिए […]
November 9, 2026
दौसा उपखण्ड की ग्राम पंचायत बडौली में 5 नवंबर को हुए सरपंच चुनाव के बाद गांव में एक ही सवाल गूंज रहा है – “जब हमने वोट डाला ही नहीं तो वो मतपेटी में कैसे पहुंच गया?” इसी सवाल के साथ सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन
