Dhanteras 2026: नवंबर के साथ ही दिवाली उत्सव की शुरुआत भी होने जा रही है। हिंदू धर्म में यह समय बेहद खास माना जाता है। इसे नई शुरुआत, शुभता और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का आरंभ धनतेरस से होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनत्रयोदशी या धनतेरस के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष विधान है। साथ ही खरीदारी के लिहाज से भी धनतेरस का दिन बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ खास चीजों को घर लाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, कुछ वस्तुओं की खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में धनतेरस कब मनाई जाएगी, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन किन चीजों को खरीदना शुभ या अशुभ माना जाता है।
धनतेरस 2026:6 या 7 नवंबर कब है धनतेरस? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और क्या खरीदें-क्या नहीं – Kab Hai Dhanteras 2026 Date Shopping Time Shubh Muhurat Know Dhanteras Par Kya Kharide
November 2, 2026

2 of 5
Dhanteras 2026
– फोटो : Amar Ujala
कब है धनतेरस 2026?
- इस साल धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 6 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे
- त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर 2026 को सुबह 10:47 बजे
- पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 06:02 बजे से रात 07:57 बजे तक
- प्रदोष काल: शाम 05:33 बजे से रात 08:09 बजे तक
- वृषभ काल: शाम 06:02 बजे से रात 07:57 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक

3 of 5
Dhanteras 2026
– फोटो : AdobeStock
धनतेरस पर क्या खरीदें?
- धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
- इस दिन सोने और चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी की कृपा और धन-वैभव से जोड़कर देखा जाता है।

4 of 5
Dhanteras 2026
– फोटो : freepik
- धनतेरस पर पीतल, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तन खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
- इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है। दिवाली पर इनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है।
- धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे घर लाने से दरिद्रता दूर होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
- इस दिन मिट्टी के दीपक खरीदना भी शुभ माना जाता है। दिवाली पर इन्हीं दीपकों से घर को रोशन किया जाता है।

5 of 5
Dhanteras 2026
– फोटो : AI Generated
धनतेरस पर क्या नहीं खरीदें?
- तेल, घी और नमक: धनतेरस के दिन तेल, घी और नमक खरीदने से बचने की मान्यता है।
- नुकीली और धारदार चीजें: इस दिन चाकू, कैंची और अन्य धारदार वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
- लोहे की वस्तुएं: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें घर लाने से बचना चाहिए।
- काले रंग का सामान: इस दिन काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी करना भी अशुभ माना जाता है।
नवंबर 2026: धनतेरस-दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, यहां देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
शुक्र प्रदोष व्रत: धनतेरस के साथ शिव पूजा का संयोग, जानें नवंबर का पहला प्रदोष व्रत की तारीख
