शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ पूजा 2026:कब दिया जाएगा सूर्य को पहला और दूसरा अर्घ्य, जानें संध्या और उषा अर्घ्य का शुभ समय – Chhath Puja 2026 Surya Dev Arghya Time Evning And Morning In Hindi
अध्यात्म

छठ पूजा 2026:कब दिया जाएगा सूर्य को पहला और दूसरा अर्घ्य, जानें संध्या और उषा अर्घ्य का शुभ समय – Chhath Puja 2026 Surya Dev Arghya Time Evning And Morning In Hindi

November 13, 2026


Chhath Puja 2026: 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। लोक आस्था का यह पर्व विशेष रूप से संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं संतान की खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में भगवान सूर्य संग उनकी बहन छठी मैया की उपासना का विधान है। इस पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देने का खास महत्व होता है। वहीं, अगले दिन यानी चौथे दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने की परंपरा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस साल छठ पूजा का पहला और दूसरा अर्घ्य कब और कितने बजे दिया जाएगा।

छठ पूजा 2026: महिलाएं ही क्यों करती हैं छठ पूजा? जानें इस लोक आस्था के पर्व से जुड़ी दिलचस्प पौराणिक मान्यता

Chhath Puja 2026 surya dev arghya time evning and morning in hindi

Chhath Puja 2026
– फोटो : AI

15 नवंबर 2026  डूबते सूर्य को अर्घ्य 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ महापर्व का तीसरा दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन व्रती डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस अवसर पर महिलाएं पूजा सामग्री और मौसमी फलों से सजे सूप को लेकर घाट पर जाती हैं। इस दौरान संपूर्ण विधि से छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा की जाती हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल 15 नवंबर 2026 को शाम 5 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। 

देवउठनी एकादशी 2026: 19 या 20 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और 4 सरल उपाय

Chhath Puja 2026 surya dev arghya time evning and morning in hindi

Chhath Puja 2026
– फोटो : AI

16 नवंबर छठ पर्व का चौथा दिन- उषा अर्घ्य 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 16 नवंबर को छठ महापर्व का अंतिम दिन होगा। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्य यानी उषा अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसी के साथ प्रसाद ग्रहण कर अपने महिलाएं अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगी। पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में इस समय उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।

छठ पूजा 2026: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, जानिए अर्घ्य देने का समय और परंपरा

Chhath Puja 2026 surya dev arghya time evning and morning in hindi

Chhath Puja 2026
– फोटो : AI

छठ पूजा 2026 कैलेंडर

नहाय-खाय-

13 नवंबर, शुक्रवार

खरना       – 14 नवंबर, शनिवार 

संध्या अर्घ्य – 15 नवंबर, रविवार

ऊषा अर्घ्य – 16 नवंबर, सोमवार

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X