धनुष और ममूटी अपकमिंग फिल्म ‘ओम’ में नजर आने वाले हैं। शुक्रवार को फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट कई फैंस के लिए निराशाजनक रहा। इसकी वजह यह थी कि पास होने के बावजूद कई फैंस को अंदर जाने से रोक दिया गया। इस मामले पर धनुष ने उन लोगों से माफी मांगी है जो इस इवेंट में शामिल नहीं हो सके।
धनुष ने क्यों माफी मांगी?
निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की फिल्म ‘ओम’ का ऑडियो लॉन्च शुक्रवार को चेन्नई के साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस वहां इकट्ठा हुए। हालांकि जब भीड़ बढ़ी तो एंट्री पास होने के बावजूद कई लोगों को वापस लौटा दिया गया।