हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर टीनू आनंद को लेकर हाल ही में एक चिंताजनक खबर सामने आई थी। अभिनेता को गंभीर चोटों के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके सीने की पांच पसलियां टूट गई थीं, जिनमें से एक पसली फेफड़े में भी चुभ गई थी। इसके कारण फेफड़े में छेद हो गया था।
हालांकि, अब अभिनेता की सेहत में सुधार है और वह अस्पताल से घर लौट चुके हैं। लेकिन घर आने के बाद भी उनकी मुश्किलें पूरी तरह कम नहीं हुई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी है। साथ ही, घर पर ही उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है।