धौलपुर में हादसा:चचेरी बहन के टीका लग्न में जा रहे थे तीन युवक, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; दो की मौत – Two Young Men, Who Were On Their Way To Attend Their Cousin’s Vaccination Ceremony, Died

अस्पताल पर मौजूद पुलिस और परिजन
November 18, 2026

अस्पताल पर मौजूद पुलिस और परिजन
धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में कैंथरी बॉर्डर के समीप बुधवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक उत्तर प्रदेश से धौलपुर जिले के मनियां क्षेत्र में अपनी चचेरी बहन के टीका लग्न कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। हादसे में दो युवकों की मौत से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
सहायक उप निरीक्षक वीरभान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के कराही का नगला निवासी जितेंद्र (30) पुत्र भूप सिंह, बबलू (35) पुत्र महेंद्र सिंह और राजू (32) पुत्र गोपाल बाइक से मनियां क्षेत्र के बगचौली गांव जा रहे थे। तीनों अपनी चचेरी बहन के टीका लग्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान कैंथरी बॉर्डर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर सैंपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बबलू और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
बताया गया है कि मृतक जितेंद्र की शादी हो चुकी थी और उसके परिवार में एक इकलौती बेटी है। पिता की असमय मौत से मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, जिस घर में चचेरी बहन के टीका लग्न कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं, वहां दो युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं। फिलहाल पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
November 17, 2026
महज तीन वोटों से हार-जीत के फैसले के बाद धौलपुर की नगर ग्राम पंचायत में मतगणना केंद्र पर हिंसा भड़क गई। दोबारा गिनती में भी हार से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने और पोलिंग पार्टी व पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप है।
November 16, 2026
जिले में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसक झड़प में एक 34 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बारोली गांव में रविवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों गुटों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में 34 वर्षीय पीतम की […]
