शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धौलपुर:22 वर्षीय मुकेश की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस – A Young Man Sustained A Gunshot Wound To The Head Under Suspicious Circumstances In Dholpur
धौलपुर

धौलपुर:22 वर्षीय मुकेश की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस – A Young Man Sustained A Gunshot Wound To The Head Under Suspicious Circumstances In Dholpur

November 10, 2026


A young man sustained a gunshot wound to the head under suspicious circumstances in dholpur

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

विस्तार

धौलपुर की बजरंग कॉलोनी में 22 वर्षीय मुकेश कुमार की सिर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव मकान की दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ मिला। परिजनों को जानकारी मिलते ही स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने मृतक की पहचान मुकेश पुत्र रामेश्वर के रूप में बताई। मृतक के भाई राहुल ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। राहुल के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे रामलखन और उसके साथियों ने घर में घुसकर मुकेश को गोली मारी। रामलखन दो साल पहले उनके मकान में किराए पर रहता था। तीन महीने पहले वह मकान खाली कर अपने भांजे अंकित के घर चला गया था। रामलखन ने मुकेश पर अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

पत्नी से विवाद और गहनों का मामला

परिजनों के मुताबिक, मुकेश की पत्नी कमलेश पिछले चार महीने से अपने मायके फतेहाबाद, उत्तर प्रदेश में रह रही थी। राहुल ने बताया कि कमलेश के भाई को दूध के कारोबार में नुकसान हुआ था। कमलेश ने अपने करीब 15 तोला सोने के गहने भाई को दे दिए थे। भाई द्वारा गहने बेचने से नाराज मुकेश और कमलेश के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद से कमलेश मायके में रह रही थी।

पुलिस की जांच और अनसुलझी गुत्थी

पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतक के परिजन खुले शब्दों में साथियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस इस मामले को कई पहलुओं से जांच कर रही है। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है और मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X