नागौर:नोटों की दीवार बनाकर लक्ष्मी पूजा का वीडियो वायरल, शराब कारोबारी पर अब आयकर विभाग की नजर – Lakshmi Puja Performed Amidst A Wall Of Currency Notes Video Viral

नोटों की दीवार बनाकर पूजा करता परिवार
November 11, 2026

नोटों की दीवार बनाकर पूजा करता परिवार
देशभर में दिवाली की धूम के बीच राजस्थान का एक लक्ष्मी पूजन वीडियो चर्चा में है। यह वीडियो नागौर के शराब कारोबारी सुभाष ठेकेदार के घर का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने दीपोत्सव पर मां लक्ष्मी की आराधना के लिए 500 रुपये के नोटों की एक ऊंची दीवार बनाई।
करोड़ों रुपये की नकदी के बीच परिवार संग किए गए इस पूजन का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से चर्चा में है। वायरल वीडियो में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं दिखीं। उनके बगल में 500 रुपये के नए नोटों के बंडलों को सजाया गया था। इसे एक भव्य दीवार का रूप दिया गया। ठेकेदार सुभाष अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इस ‘कैश वॉल’ के सामने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते दिखे। पूजा संपन्न होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही अलग-अलग मंचों पर तेजी से वायरल हो गया। सुभाष ठेकेदार नागौर में एक बड़े शराब कारोबारी के रूप में जाने जाते हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का करीबी माना जाता है। उनके राजनीतिक और व्यावसायिक रसूख के कारण यह मामला अधिक सुर्खियों में है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
दिवाली पर करोड़ों रुपये नकदी के इस खुले प्रदर्शन पर इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे धन का भद्दा प्रदर्शन बता रहे हैं। कई इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कह रहे हैं। लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
आयकर विभाग की नजर
खुलेआम करोड़ों रुपये की नकदी का वीडियो सामने आने के बाद अब आयकर विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की नजर इस पर टिक गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कारोबारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विभाग इस मामले की जांच कर सकता है। यह प्रदर्शन कानूनी जांच के दायरे में आ सकता है।
November 8, 2026
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान बुधवार को डीडवाना और नागौर में विवाद और हंगामे की घटनाएं सामने आईं। डीडवाना के वार्ड-11 में वोट डालने पहुंचे निर्दलीय विधायक यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की हुई। वहीं, नागौर के खत्रीपुरा में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद […]
November 7, 2026
विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल विस्तार मेड़ता के विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से लगाए गए विभिन्न आरोपों का करारा जवाब दिया है। विधायक ने सांसद को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब किसान के बेटे से पंगा मत लीजिए, वरना राजस्थान विधानसभा और लोकसभा के चारों तरफ घूमते रहेंगे और […]
November 7, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर – फोटो : Amar Ujala विस्तार साइबर पुलिस ने फेसबुक पर पुराने एंटीक सिक्के और नोट करोड़ों रुपये में खरीदने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। इनमें अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के सपेरा बास, […]
