बीकानेर:डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान – Bikaner Four Children Drown In Water Tank Chhataragarh Rajasthan

डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत
November 11, 2026

डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत
राजस्थान के बीकानेर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 04 एडब्ल्यूएम इलाके में डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चे को डूबता देख बाकी तीन उसे बचाने के लिए पानी में उतरे थे, लेकिन चारों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एक ही परिवार के चार बच्चों की गई जान
जानकारी के अनुसार, हादसा छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 04 एडब्ल्यूएम इलाके में हुआ। यहां डिग्गी में डूबने से एक लड़की सहित चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश और कालू दो भाई हैं और हादसे में जान गंवाने वाले चारों बच्चे उन्हीं की संतानें थे। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
एक को बचाने उतरे, चारों की डूबने से मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डिग्गी में पहले एक बच्चा डूबने लगा। उसे बचाने के लिए परिवार के अन्य बच्चे भी पानी में उतर गए। इस दौरान एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में चारों गहरे पानी में डूब गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
हादसे की जानकारी मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों और घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
November 11, 2026
राजस्थान के बीकानेर जिले में भाई दूज के दिन एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। छतरगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आवा के चक 9 एडब्ल्यूएम में बुधवार दोपहर खेत में बनी पानी की बड़ी डिग्गी में यह हादसा हुआ। मृतकों में दो सगे भाई, उनकी बहन और एक […]
November 8, 2026
बीकानेर में दिवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम विस्तार राजस्थान के बीकानेर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, झगड़ रहे एक दंपती को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक […]
November 8, 2026
राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में चिकित्सक […]
