‘नासमझ हैं, पर इरादे बुरे नहीं’:एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के समर्थन में आए एलन मस्क, विवाद पर क्या बोले? – Elon Musk Defends Nvidia Ceo Jensen Huang After Affair Confession

एलन मस्क, सीईओ, स्पेसएक्स
ग्राफिक्स
November 9, 2026

एलन मस्क, सीईओ, स्पेसएक्स
ग्राफिक्स
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने रविवार को विवाहेतर संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) की बात स्वीकार कर सबको चौंका दिया। हालांकि, अपने बयान में उन्होंने किसी महिला का नाम नहीं लिया। यह बयान उन खबरों के बाद आया, जिनमें उनका संबंध चीनी जासूस एलिस हुआंग से जोड़ा गया था। इस मामले को लेकर जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज एलन मस्क ने जेन्सेन हुआंग का बचाव किया है।
एलन मस्क ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एलन मस्क ने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हुआंग का समर्थन किया। इस पोस्ट में कहा गया था कि एनवीडिया के सीईओ ने भले ही बेहद मूर्खतापूर्ण काम किया हो, लेकिन इसके पीछे उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। मस्क ने इस बात से सहमति जताते हुए लिखा, ‘मैं सहमत हूं।’
I agree
— Elon Musk (@elonmusk) November 8, 2026
पोस्ट में आगे कहा गया कि जेन्सेन हुआंग इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन उद्यमियों में से एक हैं। उनकी गलतियों के बावजूद अमेरिका के एआई क्षेत्र में नेतृत्व के लिए उनका कोई विकल्प नहीं है।
अमेरिका के लिए क्यो महत्वपूर्ण है एनवीडिया?
बता दें कि एनवीडिया दुनिया के सबसे उन्नत एआई चिप्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल दुनियाभर के डेटा सेंटर में किया जाता है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स भी एनवीडिया के चिप्स खरीदती है। मस्क और हुआंग के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। साल 2016 में मस्क, जो उस समय ओपनएआई के साथ काम कर रहे थे, एनवीडिया के पहले एआई सुपरकंप्यूटर डीजीएक्स-1 के पहले खरीदार बने थे। उस समय जेन्सेन हुआंग खुद इस सुपरकंप्यूटर की पहली यूनिट लेकर सैन फ्रांसिस्को स्थित ओपनएआई के कार्यालय पहुंचे थे।
ट्रंप ने भी किया जेन्सेन हुआंग का बचाव
मस्क के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जेन्सेन हुआंग का समर्थन किया है। हुआंग के अपने विवाहेतर संबंध स्वीकार करने के बाद ट्रंप ने उन्हें एक अच्छा इंसान बताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने नहीं सुना कि उन्होंने कुछ गलत किया है।’ ट्रंप और हुआंग के बीच भी अच्छे संबंध माने जाते हैं। सितंबर में ऑल-इन समिट के दौरान ट्रंप ने उस समय हुआंग को फोन किया था, जब एनवीडिया के सीईओ मंच पर मौजूद थे। यह पूरा विवाद जेन्सेन हुआंग और चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग के कथित संबंधों से जुड़ा है। एलिस को हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। वह सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड की पूर्व कार्यकारी अधिकारी रह चुकी हैं। अमेरिकी सरकार को संदेह है कि चीन की एक खुफिया एजेंसी ने उन्हें अपने लिए भर्ती किया था।
November 13, 2026
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चीन से जे-10सीई (J-10CE) लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावित सौदे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सैन्य आधुनिकीकरण के नाम पर किसी भी बड़े रक्षा सौदे से पहले यह देखना जरूरी है कि देश को उस उपकरण की वास्तव में जरूरत है या नहीं और क्या […]
November 13, 2026
अमेरिकी विदेश विभाग ने 6,000 से अधिक लोगों के वीजा रद्द कर दिए हैं, जिन्होंने ‘बर्थ टूरिज्म’ (बच्चे को जन्म देने के लिए विदेश यात्रा) में हिस्सा लिया था या इसे बढ़ावा दिया था। विभाग ने एक्स पोस्ट में बताया, “डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट की ‘बर्थ टूरिज्म प्रिवेंशन टास्क फोर्स’ ने अब ऐसे विदेशियों के 6,000 से […]
November 13, 2026
अफगानिस्तान में तालिबान के अघोषित प्रतिबंधों ने महिलाओं के लिए बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं हासिल करना भी दूभर कर दिया है। ‘द गार्जियन’ और ‘ज़ान टाइम्स’ की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष डॉक्टरों और दंत चिकित्सकों (डेंटिस्ट) द्वारा महिला मरीजों के इलाज पर लगी अनौपचारिक रोक ने महिलाओं को बेहद बेबस कर दिया है। इसी […]
