रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरमौर

नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन आज :बिंदल – Bjp Pradarshan In Nahan

November 15, 2026


-रेडियोलॉजी विभाग बंद होने और अस्पताल की छतें टपकने पर जताई चिंता

– सुबह 10 बजे शहीद स्मारक से निकलेगा विरोध प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की बिगड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अस्पताल की बदहाल स्थिति से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में भाजपा 15 नवंबर को सुबह 10 बजे शहीद स्मारक स्थल नाहन से विरोध प्रदर्शन करेगी।

बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अस्पताल का रेडियोलॉजी विभाग बंद पड़ा है और भवन की छतें टपक रहीं हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों को लगातार नाहन से बाहर रेफर किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि नाहन की जनता को अपने ही शहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं।

बता दें कि हाल ही में सराहां के समीप हुए सड़क हादसे के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया था, यहां रेडियोलॉजी विभाग में चिकित्सक न होने के कारण घायलों को निजी अस्पताल में सिटी स्कैन आदि जांच के लिए भेजा गया था। इस दौरान हजारों रुपये खर्च होने के बाद परिजनों में काफी आक्रोश देखने को मिला था। उन्होंने रोष जताते हुए सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं को जमकर घेरा था।———–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X