भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुमामोटो जापान मास्टर्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए पुरुष एकल के फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने जापान के कोकी वातानाबे को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 13-21, 21-18, 21-14 से हराया। एक घंटे और चार मिनट तक चले मुकाबले में लक्ष्य ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की। इसके साथ ही उन्होंने लगातार दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 खिताब जीत लिया। इससे पहले उन्होंने हाइलो ओपन का खिताब जीता था।