नेहा पच्चीसिया:निलंबित सीएसपी नेहा के मामले में हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, अग्रिम जमानत की लगाई है गुहार – Verdict Reserved On Petition Filed By Absconding Csp Neha Pachisia, Who Is Accused Of Fraud And Corruption

नेहा पच्चीसिया
October 28, 2026

नेहा पच्चीसिया
कटनी की फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया की एफआईआर निरस्त करने और अग्रिम जमानत देने की मांग वाली याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस आनंद कुमार पाठक और जस्टिस राम कुमार चौबे की युगलपीठ में याचिका पर दो दिन सुनवाई हुई।
नेहा पच्चीसिया सहित तीन आरोपियों के खिलाफ कटनी के कुठला थाने में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- नेहा पच्चीसिया: फरार निलंबित सीएसपी ने हाईकोर्ट में दी एफआईआर को चुनौती, कहा- जमीन के सौदे में नहीं थी भूमिका
आरोप है कि कुठला थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में निर्धारित समय पर चालान पेश नहीं होने से आरोपी को डिफॉल्ट जमानत मिल गई थी। इसके बदले सीएसपी ने आरोपियों की जमीन कथित तौर पर कम कीमत पर अपने एजेंट के नाम से खरीदी। विभागीय जांच के बाद उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि विवादित जमीन की खरीद-फरोख्त में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। जमीन मारूफ अहमद हनफी के नाम पर खरीदी गई थी और क्षितिज राज पात्रे ने उनके बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की थी। याचिकाकर्ता के खाते से इस सौदे में कोई भुगतान नहीं हुआ। उनके खिलाफ आरोपों को साबित करने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने का दावा करते हुए एफआईआर निरस्त करने की मांग की गई।
बुधवार को सुनवाई के दौरान सरकार और शिकायतकर्ता आकाश लोधी की ओर से याचिका का विरोध किया गया। उनकी ओर से कहा गया कि आईपीएस अधिकारी की विभागीय जांच में दर्ज बयानों और एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
November 13, 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बीमा कंपनियों की कमजोर कानूनी पैरवी और अदालतों में बेबुनियाद याचिकाएं दायर करने की प्रवृत्ति पर कड़ा ऐतराज जताया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि बीमा कंपनियों को ऐसे योग्य और सक्षम अधिवक्ताओं को नियुक्त करना चाहिए जो न्यायालय में गवाहों से उचित जिरह कर सकें और निष्पक्ष […]
November 13, 2026
मप्र हाईकोर्ट विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सूचना आयोग में रिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पदों और हजारों लंबित मामलों को लेकर राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने राज्य शासन के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि आयोग में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नई नियुक्तियां पूरी […]
November 12, 2026
जबलपुर हाईकोर्ट विस्तार सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों का वेतन सरकारी राजकोष से दिया जाता है, तो उनकी सेवानिवृत्ति आयु के निर्धारण में भी सरकारी कर्मचारियों के समान सिद्धांत लागू […]
