शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नैनीताल:ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के दिए निर्देश – Administration On Alert Due To ‘orange Alert’; Officials Instructed To Keep Mobile Phones Switched On 24/7
नैनीताल

नैनीताल:ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के दिए निर्देश – Administration On Alert Due To ‘orange Alert’; Officials Instructed To Keep Mobile Phones Switched On 24/7

October 29, 2026


Administration on alert due to 'orange alert'; officials instructed to keep mobile phones switched on 24/7

नैनीताल मौसम

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 30 अक्तूबर को नैनीताल जनपद के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े इंतजामों को दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे अपने मोबाइल फोन चालू रखें और संबंधित कार्मिकों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ही तैनात रहने के लिए कहें। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम से संबंधित परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी। साथ ही मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने और अनावश्यक जोखिम नहीं लेने को कहा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X