शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नैनीताल:कैंची बाईपास मार्ग पर जल्द होगा डामरीकरण, आर्थिक एवं वित्तीय समिति ने 21.73 60 करोड़ की दी स्वीकृति – Kanchi Bypass Road Will Soon Be Asphalted
नैनीताल

नैनीताल:कैंची बाईपास मार्ग पर जल्द होगा डामरीकरण, आर्थिक एवं वित्तीय समिति ने 21.73 60 करोड़ की दी स्वीकृति – Kanchi Bypass Road Will Soon Be Asphalted

November 7, 2026


Kanchi bypass road will soon be asphalted

कैंची धाम

विस्तार

भवाली सैनिटोरियम से कैंची के लिए निर्माणाधीन बाईपास का मार्ग पर 21 करोड़ 73 लाख 60 हजार रुपये से डामरीकरण होगा। आर्थिक एवं वित्तीय समिति (ईएफसी) की ओर से इसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। लोनिवि के अधिकारियों को संबंधित शासनादेश का इंतजार है। 18 किमी के मार्ग पर अब तक आठ किमी में डामरीकरण हुआ है। इस धनराशि से अवशेष मार्ग में भी डामरीकरण किया जाएगा।

कैंची धाम में लगातार बढ़ रहा धार्मिक पर्यटन एवं इसी कारण बढ़ता वाहन दबाव जिला प्रशासन एवं शासन के लिए चुनौती बना हुआ है। आम जन की दिक्कत को देखते हुए ही भवाली सैनिटोरियम से कैंची के लिए बाईपास का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। 18 किमी का मार्ग तैयार हो चुका है और इसमें वाहन संचालन भी होने लगा है।

भवाली एनएच से जोड़ने के लिए पुल पर भी काम हो रहा है लेकिन वर्तमान में बेलीब्रिज से यातायात सुचारु है। कैंची बाईपास में अब आठ किमी में डामरीकरण है जबकि शेष में होना है। लोनिवि के सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र उप्रेती ने बताया कि इसकी ईएफसी हो चुकी है। जीओ जारी होते से अग्रिम कार्रवाई कर कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X