शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नोएडा की हवा फिर खराब:सेक्टर-62 का एक्यूआई 369, दो दिन पहले प्रदूषण घटने पर हटाया गया था ग्रैप-3 – Noida S Air Turns Poor Again Aqi In Sector 62 At 369
नोएडा

नोएडा की हवा फिर खराब:सेक्टर-62 का एक्यूआई 369, दो दिन पहले प्रदूषण घटने पर हटाया गया था ग्रैप-3 – Noida S Air Turns Poor Again Aqi In Sector 62 At 369

November 19, 2026


शहर की आबोहवा में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 243 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। दो दिन पहले नोएडा समेत अन्य शहरों में प्रदूषण का स्तर घटा था। इसके बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) का तीसरा चरण हटा लिया गया था। हालांकि, इसके बाद से हवा की गुणवत्ता फिर खराब श्रेणी में बनी हुई है।

नोएडा का औसत एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। वहीं, सेक्टर-62 का एक्यूआई 369 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में है। सेक्टर-116, 125 और 39 का एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। वहीं, सेक्टर-1, 110 और 150 का एक्यूआई यलो जोन में दर्ज किया गया। प्रदूषण के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है।

डॉक्टरों के मुताबिक, एक्यूआई 201 से 300 के बीच होने पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से परेशानी बढ़ सकती है। इससे सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

– अनावश्यक रूप से खुले में शारीरिक श्रम करने से बचें।

– सुबह-शाम की सैर से परहेज करें।

– घर से बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क का उपयोग करें।

– निर्माण स्थलों और सड़कों पर धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव करें।

विभिन्न सेक्टरों का एक्यूआई

सेक्टर, एक्यूआई

सेक्टर-62    369

सेक्टर-125    259

सेक्टर-39    243

सेक्टर-116    229

सेक्टर-150    197

सेक्टर-1    185

सेक्टर-110    184

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X