नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खास बात सिर्फ इसकी कमाई नहीं है, बल्कि इसके नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड भी हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, आइए जानते हैं ‘रामायण’ ने 14 दिनों में कौन-कौन से 12 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
इससे पहले जानिए रामायण ने भारत में हर दिन कितनी कमाई की।


1. सबसे तेजी से 1500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी
‘रामायण’ ने दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा महज 14 दिनों में पार कर लिया है। इसके साथ ही यह इतनी तेजी से इस क्लब में शामिल होने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले ‘धुरंधर 2’ ने यह आंकड़ा 16 दिनों में, ‘पुष्पा 2’ ने 17 दिनों में और ‘बाहुबली 2’ ने 20 दिनों में पार किया था। वहीं, आमिर खान की ‘दंगल’ को इस मुकाम तक पहुंचने में 30 दिन लगे थे।
2. भारत में ही 1000 करोड़ कमाने वाली छठी फिल्म बनी
किसी फिल्म का दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये कमाना बड़ी बात है। लेकिन ‘रामायण’ ने यह आंकड़ा सिर्फ भारतीय सिनेमाघरों से होने वाली कमाई में ही पार कर लिया है। इसके साथ ही यह भारत में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली छठी भारतीय फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में इससे पहले ‘बाहुबली 2’, ‘केजीएफ चैप्टर 2’, ‘पुष्पा 2’, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ शामिल हैं।